दिव्य महाराष्ट्र मंडल

ध्यान और योग के साथ एसडीवी में 18 अप्रैल से शुरू होगा 10 दिवसीय समर कैंप

- कैंप में जुंबा डांस, गीत- संगीत, गेम्स, आर्ट एंड क्राफ्ट सहित बहुत कुछ
रायपुर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां लगते ही बच्चों को जहां पढ़ने लिखने से कुछ दिनों की छुट्टी मिल जाती है, वहीं बच्चे अपने उस समय का सदुपयोग अपनी क्रिएटिविटी को निखारने में उपयोग करना चाहते है। बच्चों और अभिभावकों की इसी इच्छा को देखते हुए महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय मे बीते कुछ वर्षों से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शनिवार 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से ध्यान और योग के साथ किया जाएगा।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि इस 10 दिवसीय कैंप में संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल के अलावा बाहर के शालेय बच्‍चे भाग ले सकते हैं। अभी कुछ बच्चों ने अपना पंजीयन करा दिया है। सुबह 8:30 से 10:30 तक लगने वाले कैंप में बच्‍चे आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग एंड पेंटिंग, जुंबा डांस, गीत- संगीत, वैदिक गणित, स्‍पोकन इंग्लिश, स्‍पोर्ट्स एंड गेम्‍स और फायरलैस कुकिंग में से अपनी पसंद के दो सेगमेंट में भाग लेकर उसमें भरपूर एंजॉय कर सकते हैं।

समर कैंप प्रभारी अपर्णा आठले ने बताया कि शनिवार, 18 अप्रैल को कैंप की शुरूआत ध्यान और योग के साथ की जाएगी। वहीं अलग-अलग प्रशिक्षकों द्वारा अलग-अलग विधाओं में बच्चों को पारंगत किया जाएगा। बच्चों को उनकी रूचि के अनुरुप ड्राइंग, पेंटिंग, आर्ट- क्राफ्ट, फायरलैस कुकिंग आदि सिखाई जाएगी।