दिव्य महाराष्ट्र मंडल

राज्‍यपाल रमेन महाराष्‍ट्र मंडल में शिवाजी प्रतिमा का अनावरण करेंगे आज

रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल में शनिवार, 6 जून को शाम साढे़ छह बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की सिंहासनस्‍थ प्रतिमा का अनावरण राज्‍यपाल रमेन डेका करेंगे। कार्यक्रम की विशेष अतिथि महापौर मीनल चौबे होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले करेंगे। इस अवसर पर मासूम अथर्व शेष पारंपरिक राज्याभिषेक उद्घोष "आस्ते कदम, आस्ते कदम, आस्ते कदम!" का पाठ करेंगे। वहीं श्रावणी मुकादम शिवाजी महिमा से संबंधित सुंदर नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इसी तरह अभिज्ञा शुक्‍ला जिजाऊ माता और आरुण्‍य उजाला शिवाजी स्‍वाभिमान पर संक्षिप्‍त प्रस्‍तुति देंगे।

सचिव चेतन दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल के मुख्य द्वार के पास लाॅबी में शिवाजी महाराज की सिंहासनस्थ प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल रमेन डेका के हस्ते होगा। वहीं इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के अभिषेक विद्याधर बक्षी निर्देशित हिंदी नाटक 'शिव शौर्य' नाटक का मंचन भी किया जाएगा। अध्‍यक्ष काले ने महाराष्‍ट्र मंडल के समस्‍त सभासदों सहित आमजनों से इस गौरवशाली आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।