दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एसडीवी में 12वीं के बच्चों के लिए शुरु हुआ फ्री टैली क्लासेस

रायपुर।  प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 12वीं कामर्स के बच्चों के लिए फ्री टैली क्लासेस का शुभारंभ शनिवार 11 जुलाई को प्राचार्य मनीष गोवर्धन और ट्रेनर जगदीश हबलानी ने कंप्यूटर लैब कक्ष का फीटा काटकर किया। यहां के 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को फ्री में टैली का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्कूल के उप प्राचार्य राहुल वोड़ितेलवार ने बताया कि हमारे स्कूल में बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ व्यवहारिक और अन्य शैक्षणिक ज्ञान भी प्रदान किया जाता है। खेल में रूचि रखने वाले बच्चों के लिए सुबह कराते क्लासेस के साथ कामर्स की पढ़ाई कर आगे इसे क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले छात्रों को टैली का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षण सत्र 2026-27 की क्लासेस का शुभारंभ आज 11 जुलाई से कर दिया गया है।

उप प्राचार्य वोड़ितेलवार ने आगे बताया कि आज से 12वीं के बच्चों के लिए टैली क्लासेस भी शुरू की गई। जल्द इसमें 11वीं बच्चों को भी सिखाना शुरू किया जाएगा। बच्चों को टैली सिखाने के लिए 'करियर की पाठशालाकोचिंग सेंटर के संचालक जगदीश हबलानी बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। वे बच्चों को कंपनी क्रिएशनजर्नल लेजर एंट्रीकीबोर्ड हैंडलिंग आदि सिखाएंगे।  विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक वर्षा गिरीभट्ट, रोशन सिंह राजपूत, शेफाली ठाकुर इस कार्य में उनकी मदद करेंगे।