दिव्य महाराष्ट्र मंडल

वाघोळीकर मेडिकल एक्‍यूपमेंट योजना से हजारों मरीज लाभान्वित

 - महाराष्ट्र मंडल न्यूनतम दर पर जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रहा मेडिकल एक्यूपमेंट

रायपुर। सामाजिक संस्था महाराष्ट्र मंडल ने वर्ष 2008 में अपने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए वाघोळीकर मेडिकल एक्‍यूपमेंट योजना की शुरूआत की। उद्देश्य था न्यूनतम दर पर जरूरतमंदों को मेडिकल एक्यूपमेंट उपलब्ध कराना। महाराष्ट्र मंडल की टीम अपने उद्देश्य में खरी उतरी और योजना के शुभारंभ से अब तक हजारों जरूरतमंदों को मेडिकल एक्यूपमेंट बहुत कम दर के न्यूनतम किराए पर उपलब्ध कराया।

समता कालोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह से संचालित इस योजना की प्रभारी आस्था काले ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पहले तो महाराष्‍ट्र मंडल ने अपनी ओर से बार- बार उपयोग में आने वाले मेडिकल एक्‍यूपमेंट की खरीदी कर योजना शुरू कर दी। उसके बाद आमजनों से भी अपील की कि यदि उनके घरों में अनुपयोगी मेडिकल एक्‍यूपमेंट पडे हों तो कृपया महाराष्‍ट्र मंडल को दान स्‍वरूप उपलब्‍ध कराएं, ताकि उसका यथोचित उपयोग हो सके। यह अपील भी काम कर गई, तो लोगों ने स्‍वस्‍फूर्त इस योजना में सहयोग किया।

अब तक महाराष्‍ट्र मंडल की वाघोळीकर योजना के अंतर्गत 12 हजार से अधिक मरीजों को व्‍हील चेयर, वॉकर, मेडिकल बेड, वाटर बेड, एयर बेड, ऑक्‍सीजन कंस्‍ट्रेटर, बैसाखी, कमोड चेयर, साइड रेलिंग, स्टिक नोबेलाइजर, सक्‍शन मशीन, ग्‍लूकोज स्‍टैंड, स्‍ट्रेचर सहित अनेक प्रकार के मेडिकल एक्‍यूपमेंट की सुविधा दी जा चुकी है। इतना ही नहीं, महाराष्‍ट्र मंडल ने आवश्‍यकता से अधिक मेडिकल एक्‍यूपमेंट जमा होने पर बीते दिनों बिलासपुर महाराष्‍ट्र मंडलों को पांच मेडिकल बेड उपलब्‍ध कराकर वहां भी इस योजना को शुरू करने मे मदद की है।

वाघोळीकर योजना की देखरेख कर रही दिव्यांग बालिका विकास की वार्डन रमा नाहरगढ़कर ने बताया कि हमारे पास मेडिकल बेड 35, व्हील चेयर 27, वाकर 19, कमोड चेयर 6, साइड रेलिंग 3, स्टिक 11, एयर बेड 4, नेबोलाइजर 7, सक्सन मशीन 3, ग्लोकोज स्टेड 6 और तीन ऑक्‍सीजन कंस्‍ट्रेटर मशीन सहित कई उपकरण उपलब्ध है। जिसमें से कई उपकरण अभी कुछ लोगों अपनी जरूरत के लिए लेकर गए है।