दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ में सामूहिक मंगळागौरी व्रत का उद्यापन 8 सितंबर को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र की ओर से चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में मंगलवार 8 सितंबर को सुबह 10 बजे से सामूहिक मंगळागौरी व्रत का उद्यापन किया जाएगा। उद्यापन को लेकर व्रती महिलाएं अपना पंजीयन करा सकती है। महाराष्ट्र मंडळ के सचिव और महाराष्ट्र संस्कार केंद्र के प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने बताया कि व्रत को लेकर  महिलाओं ने अपनी पंजीयन कराना शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष 28 महिलाओं ने उद्यापन करवाया था।

आचार्य दंडवते ने बताया कि महाराष्ट्रीयन परिवारों में महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए इस व्रत को करती है। गौरी पूजन नाम से स्पष्ट है, माँ गौरा अर्थात् माता पार्वती के लिए यह व्रत किया जाता है। भगवान शिव-पार्वती को श्रावण माह अति प्रिय है। इसलिए यह व्रत श्रावण माह के मंगलवार को ही किया जाता है। इसलिए इसे मंगला गौरी भी कहा जाता है। अपना मंगला गौरी के व्रत पूर्ण कर आखरी मंगलवार को किसी पंडित या पुरोहित के सानिध्य में तथा सोलह सुहागन स्त्रियों को भोजन करा कर इस व्रत की समाप्ति करना होता है। उद्यापन के दिन की पूजन विधि हर मंगलवार की तरह होती है, आखिरी मंगलवार को पूरे परिवार के साथ माता-पिता के साथ व सुहागन स्त्री अपने पति के साथ करना चाहिए।

आचार्य दंडवते ने आगे बताया कि पिछले 12 वर्षों से महाराष्ट्र संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। उद्यापन कार्यक्रम का यह 13वां वर्ष है। सामाजिक समरसता लाने के लिए यह सामूहिक आयोजन किया जाता है। ताकि महिलाएं एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं के साथ सरलता  के साथ पूजन कर सके। व्रती महिलाएं उद्यापन करने के लिए महाराष्ट्र मंडल कार्यालय या 8319598505 पर संपर्क कर सकती है।