देवेंद्र महिला केंद्र ने मनाई अशोक-मीणा लोणकर की शादी की सालगिरह
0 पासा फेंककर चूड़ियां में डाला सिक्का, सबसे अधिक सिक्के डालकर भारती बनीं विनर
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के देवेंद्र नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने केंद्र के वरिष्ठ सदस्य दंपती मीना-अशोक लोणकर की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस दौरान केंद्र की महिलाओं लोणकर दंपती ने सामाजिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता कैसे बढ़ाए विषय पर मार्गदर्शन भी लिया। बतादें कि लोणकर दंपती नया रायपुर में स्थापित सत्य साई अस्पताल में वर्ष 2012 से निःशुल्क सेवा दे रहे है।

देवेंद्र नगर महिला केंद्र की संयोजिका नम्रता गगने ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि समाजसेवी लोणकर दंपती उनके केंद्र के सदस्य है। इनका मार्गदर्शन हमारे मन में सेवाभाव जागृत करता है। 13 जुलाई को उनकी शादी की सालगिरह के अवसर पर केंद्र के सदस्यों ने उनके निवास पर बैठक का आयोजन किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान मंडल कार्यक्रमों में सहभागिता बढ़ाने की चर्चा की गई।
केंद्र की सदस्या पद्मजा लाड ने बताया कि बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की गई। इस दौरान महिला सदस्यों के लिए रोचक गेम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने पासा फेंककर चूडियों में सिक्का डाला और जिस सदस्य के सबसे ज्यादा सिक्का उसे विनर घोषित किया गया। इस खेल में भारती देवरणकर प्रथम और पद्मजा लाड द्वितीय रही। वहीं लोणकर दंपती को उनकी सालगिरह पर शाल, श्रीफल और सूत की माला से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सविता भागड़ीकर, कुमुड लाड, पद्मजा लाड, भारती देवरणकर, मीना लोणकर, साक्षी टोले, नम्रता गगने संयोजिका, हर्षिला भारंबे, विद्या लोखंडे, शीतल रणदिवे, श्वेता श्यंकर, खुशी दशलहरे, रोशनी मेढ़ेकर, चित्रा खोंडे उपस्थित थीं।