रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज कार्यक्रम आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार, 19 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे शिवाजी महाराज की मासिक महाआरती की जाएगी। इस माह महाआरती की विशेषता 18 व 19 जुलाई को मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में लगने वाली कार्यशाला के अभ्यर्थियों के साथ पुणे से यहां पहुंचे मुख्य वक्ता शिवाजी महाराज के सर सेनापति हंबीर राव मोहिते के वंशज और भारतीय विद्या पारंगत पुणे के विक्रमसिंह मोहिते और श्री शिवाजी रायगढ़ स्मारक मंडल के कार्यवाह सुधीर थोरात की उपस्थिति होगी।
आयोजन समिति के समन्वयक अभिषेक विद्याधर बक्षी, पुरुष प्रमुख गणेशा जाधव पाटिल और महिला प्रमुख रीना बाबर ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों, सभी 17 महिला केंद्र की संयोजिकाओं- सह संयोजिकाओं सहित शिवाजी महाराज के भक्तों से महाआरती में शामिल होने की अपील की है। अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल भवन की मुख्य लॉबी पर छत्रपति शिवाजी महाराज की खूबसूरत संगमरमरी प्रतिमा छह जून को राज्यपाल रमेन डेका की ओर से प्रतिष्ठित की गई है। तभी से प्रति माह 19 तारीख को शिवाजी प्रतिमा के समक्ष ही महाआरती करने का निर्णय लिया गया है। 19 जून के बाद अब 19 जुलाई को प्रतिमा के समक्ष महाआरती के लिए दोपहर 12:30 बजे बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।