हाईटेक आंगनबाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य जांच करने 28 को आएगी एम्स की टीम
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा टाटीबंध में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले नौनिहालों के स्वास्थ्य जांच और उनके डाइट प्लान पर अभिभावकों को जागरूक करने के लिए मंगलवार 28 जुलाई को रायपुर एम्स के कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की टीम पहुंचेगी।
हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि रायपुर एम्स के कालेज आफ नर्सिंग के प्रोफेसर कम प्रिसिपल डा. बीनू मेथ्यू ने इस संबंध में पत्राचार किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग डिपार्टमेंट की टीम 28 जुलाई को सुबह 10 बजे हाइटेक आंगनबाड़ी आएगी। यहां वे करीब 12 बजे तक रहेंगे। इस दौरान वे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, उनकी हाइट, वजन का माप लेंगे। बारिश के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति रखने वाली सजगता के बारे में अभिभावकों को बताएगी। बच्चों को हाइजिन का विशेष ख्याल रखना, न्यूट्रीशियन गाइडेंस के साथ अन्य एक्टिविटी भी कराई जाएगी।