रोटरी क्लब ने हाईटेक आंगनबाड़ी में रोपे फलदार और छायादार पौधे
2026-08-02 12:47 PM
86
- क्लब के नये सदस्यों को किया गया स्वागत, पहनाया बैच
रायपुर। रोटरी क्लब आफ रायपुर मिलेनियम द्वारा हर वर्ष एक नये उद्देश्य के साथ समाजसेवा का कार्य किया जाता है। इस वर्ष का क्लब का ऐसा काम करने का टारगेट है जो दूसरो के काम आए। इसी कड़ी में रोटरी क्लब आफ रायपुर मिलेनियम द्वारा नगर पालिक निगम द्वारा टाटीबंध में नवनिर्मित महतारी सदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। जिसका लाभ आने वाली पीढ़ी को मिलेगा।

रोटिरियन सुबोध टोले ने बताया कि इस अवसर पर सौरभ राहटगांवकर, आनंद मोहन शर्मा, दिव्यादु शाहा, अमित खरे और प्रवीणा टांक ने रोटरी क्लब की सदस्यता ली। अतिथि पीडीजी रोटेरियन राकेश दवे, मंडल अध्यक्ष अजय काले, रोटरी क्लब आफ रायपुर मिलेनियम के अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति और सचिव रैदुल शर्मा ने सभी नये सदस्यों रोटरी लैपेल पिन लगाया और पौधा भेंट किया।

पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन राकेश दवे आज फ्रेंडशिप डे के अवसर पर रोटरी क्लब, महाराष्ट्र मंडल और आर्टिटेक्चर एसोसिसन क सदस्य यहां मौजूद है। तीनों संस्थाएं समाजसेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है। रोटरी क्लब आफ रायपुर मिलेनियम की स्थापना वर्ष 2000 में हुई। तब हमारे पास गिनती के सदस्य थे, आज हमारा क्लब विशाल है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि आज आप सभी को बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि कार्यक्रम के मुख्य अथिति रोटिरियन राकेश दवे की पिताजी बटुक भाई दवे के ने चौबे कालोनी स्थित जमीन को महाराष्ट्र मंडल को शासन से दिलवाने में बड़ा सहयोग किया था। उनकी सेवाभावना प्रेरणादायी है। उनके इस कार्य को हम आज भी याद करते है। उन्होंने सभी से समाज के काम में सहयोग की बात कहीं।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन राजकुमार प्रजापति ने कहा नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब आफ रायपुर मिलेनियम का मुख्य उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना, जरूरतमंदों की सहायता करना, और स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना है। यह रोटरी इंटरनेशनल के "सेवा ही सर्वोपरि" (Service Above Self) के सिद्धांत पर काम करता है।

