कैरियर काउसिलिंग और डिजिटल मीडिया पर यूथ को जोड़ेगी युवा समिति
- कार्यकारिणी शपथ ग्रहण के बाद युवा समिति की पहली बैठक संपन्न
- युवाओं ने आगामी कार्ययोजनाओं पर खुलकर की चर्चा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी शपथ ग्रहण के बाद मंडल के युवा समिति की पहली बैठक 1 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल परिसर में संपन्न हुई। युवाओं ने कैरियर काउसिलिंग की दिशा में कराने को एकराय हुए, ताकि 9वीं के बाद वाले बच्चों को अपने कैरियर चयन को आ रही दुविधाओं से निकाला जा सके। वहीं डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म में सक्रिय रहने वाले युवाओं को समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करने और समाजसेवी कार्यों में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए डिटिजल प्लेटफार्म में रिल्स के माध्यम से सेवाभावी कार्यों का प्रचार किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारिण सदस्य सुबोध टोले ने सभी युवाओं का मार्गदर्शन किया।

युवा समिति की समन्वयक डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि कार्यकारिणी और समितियों के पदभार ग्रहण के बाद युवा समिति की यह पहली बैठक थी। इस बैठक में आगामी 6 अगस्त को युवाओं द्वारा टाटीबंध स्थित हाईटेक आंगनबाड़ी के भ्रमण और आगामी 19 अगस्त को शिवाजी महाराज की आरती की जाएगी। आज की बैठक में युवाओं ने समाज सेवा की दिशा में काम करने और युवाओं को अधिक से अधिक इसमें जोड़ने पर समिति के सभी युवा सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें।
युवा समिति के प्रमुख शुभम पुराणिक ने युवा समिति द्वारा बीते कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी सभी से सांझा की। उन्होंने बताया कि युवा समिति द्वारा माह की हर 19 तारीख को शिवाजी महाराज की आरती की जाती है। गणेशोत्सव के दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, शैक्षणिक भ्रमण के साथ पिछले वर्ष युवाओं के लिए तरुणोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। शुभम ने युवा उद्यमियों के लिए परिचर्चा का आयोजन करने और रायपुर के पुरात्विक धरोहर और मंदिरों के भ्रमण का प्रस्ताव दिया।

युवा समिति के सदस्य कियारा गुप्ते ने कैरियर काउसिलंग, ओजश देशमुख ने चंद्रखुरी स्थित वाटिका एनिमल सेंचुरी में पशुओं की सेवा, तन्मय बक्षी ने नगर स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, प्रतिज्ञा अय्यर ने थियेटर वर्कशाप और अक्षत राव ने सावन के दौरान महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में भक्तोंकी सेवा की बात कहीं। वहीं सान्वी डोनगांवकर और अक्षता मातुरकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के लिए ज्ञानवर्धक रिल्स बनाने की सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर युवा समिति की समन्वयक डा. शुचिता देशमुख, युवा समिति प्रमुख शुभम पुराणिक, युवा समिति महिला प्रमुख श्रावणी मुकादम, युवा समिति की सदस्य प्रद्यना वैशंमपायन, समीक्षा टोले, प्रतिज्ञा अय्यर, कियारा गुप्ते, वर्तिका मोरघोड़े, तृप्ति देशपांडे, ओजश देशमुख, अदिति जोशी, अपर्णा जोशी, सान्वी डोनगांवकर, अक्षता मातुरकर, सुबोध टोले, तन्मय बक्षी और अक्षत राव उपस्थित थे।