वल्लभ नगर, सड्डू मोवा महिला केंद्र और सियान गुड़ी में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति द्वारा हर शनिवार को होने वाले रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा पाठ का क्रम इस शनिवार एक अगस्त को उल्लास के साथ जारी रहा। मंडल के वल्लभनगर महिला केंद्र, सड्डू-मोवा महिला केंद्र के साथ समता कालोनी में संचालित सियान गुड़ी में आने वाले वरिष्ठजनों ने उत्साह के साथ पाठ किया।
महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि वल्लभनगर महिला केंद्र की मासिक बैठक का आयोजन संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांग में किया गया। सभी सदस्यों ने बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ के साथ की। इस दौरान उषा काकडे, विनीता वैरागडे, प्रेम बिठाकर, चित्रा कोल्हे, विजय चौधरी, शोभा थाना मानसी, सुलुताई हरडीकर, रोहिणी पेटसे रोहिणी चिमोटे, हर्षा अदाहु, आशा बरेवार, सगिता पवार, शोभा मोहता, लीना केवकर, माधुरी गाडगिल कांचन प्राजक्ता पुसदकर, मेघा ऋषि, सुभागी आपटे, वैभवी चौधरी, सुलभा विठालकर, मनीषा सदन, जया काले, सुहानी पवार, वंदना पाटिल, नूतन दामले, अपर्णा पेडसे, अर्चना राखड़े, अर्चना जतकर , विशाखा तोपखानेवाले, सुरेखा मेघावाले, प्रतिमा आगलावे, सीमा तिग्गा उपस्थित थीं।

आध्यात्मिक समिति की प्रमुख सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह सड्डू मोवा केन्द्र की ओर से अवनी एवेन्यू के मंदिर में हनुमान चालीसा, रामरक्षा स्तोत्र का संगीतमय पाठ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर केन्द्र की संयोजिका शालिनी जोशी, मनीषा होशंगाबादे, आरती पोद्दार, शीतल तलेगांवकर, वंदना परमार, शिवानी राव, मंजू मित्तल, अरुणा मिश्रा, रिचा शर्मा, गिरिजा आंटी, मनीषा गर्ग, वर्षा तिवारी, कल्पना राव, पल्लवी अग्रवाल, प्रियंका राव और चंद्रिका चंदेल उपस्थित थीं।

सृष्टि ने आगे बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में भी वरिष्ठजनों ने हर शनिवार की भांति इस शनिवार भी उल्लास के साथ पाठ किया। इस दौरान साधू राम साहू, लखन लाल साहू, अनिल पांडे, ओपी बिसेन, मालती मिश्रा, विमला मिश्रा, वीके मिश्रा, सुशील कुमार श्रीवास्तव, हिमांचल परगनिहा, मनोहर लाल, तेजराम साहू, हीराधर पटेल, अल्का पटवा, रजनी चौबे, ओपी सोनी, डीएल कश्यप और रेखा कश्यप मौजूद रहीं।