यावे गजवदना यावे, भजनी माझ्या रंगावे... की प्रस्तुति ने भक्तियम किया माहौल
- चौबे कालोनी केंद्र की महिलाए वारी निकाल पहुंचे बूढ़ापारा गणेश मंदिर
रायपुर। राजधानी रायपुर की महाराष्ट्रीयन महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपरा के निर्वहन को लेकर संजीदा रहती है। आषाढ श्रावण मास की चतुर्थी पर महाराष्ट्र मंडल रायपुर के चौबे कालोनी केंद्र की महिलाएं वारी निकालकर बूढ़ापारा स्थित श्री गणेश मंदिर पहुंची। वहां केंद्र की महिलाओं ने मंदिर परिसर में सुंदर भजन प्रस्तुत किए। यावे गजवदना यावे, भजनी माझ्या रंगावे... की प्रस्तुति ने मंदिर का माहौल भक्तियम कर दिया।
चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चौबे कॉलनी केंद्र की महिलाओं के द्वारा आषाढ श्रावण मास के चतुर्थी के अवसर पर बूढापारा स्थित श्री गणेश मंदिर तक वारी निकाली गई। यह वारी आषाढ श्रावण मास के प्रत्येक रविवार को निकाली जाती है. जिसमे केंद्र की महिलाएं एक स्थान पर एकत्रित होकर अलग-अलग मंदिर में जाकर पूजा अर्चना एवं भजन प्रसाद करती है। केंद्र की सभी महिला सदस्य उपस्थित थी।
इस अवसर पर मंडल की सह महिला प्रमुख मनीषा वरवंडकर, संयोजिका अक्षता पंडित, सह संयोजिका स्वाती डबली, रोहिणी नेने, सुषमा आप्टे, संगीता निमोणकर, अनुपमा बोधनकर, गौरी क्षीरसागर, अर्चना मुकादम, सुनंदा हिशीकर, अपर्णा काळेले, उज्जवला पुराणिक, सीमा गनोदवाले, संध्या पांडे, अवंती अग्निहोत्री उपस्थित रहीं।