हाईटेक आंगनबाड़ी में कोन्हेर परिवार ने दान किया वाटर कूलर
रायपुर। नगर निगम द्वारा निर्मित महतारी सदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में रविवार सुबह रोटरी क्लब ऑफ रायपुर मिलेनियम ने पौधरोपण किया। इस दौरान टाटीबंध निवासी कोन्हेर परिवार ने हाईटेक आंगनबाड़ी के लिए वाटर कूलर दान स्वरूप प्रदान किया। साथ ही इसका लोकार्पण भी किया गया।
वाटर कूलर के माध्यम से नौनिहालों को स्वच्छ, शीतल जल हमेशा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने वाटर कूलर बच्चों के लिए समर्पित करने को लेकर कोन्हेर परिवार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोन्हेर परिवार की तरह अन्य लोगों को भी समाज सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए।