दिव्य महाराष्ट्र मंडल

श्री शिवाय ग्रुप बनी महाराष्ट्र मंडल के अंताक्षरी स्‍पर्धा की विजेता

-  मैराथन संगीतमय प्रतियोगिता में उप विजेता रही शाइनिंग स्टार टीम

- स्पर्धा में मल्हार ग्रुप को करना पड़ा तीसरे स्थान पर संतोष

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित राजधानी स्तरीय अंताक्षरी प्रतियोगिता में रोचक फाइनल मुकाबले में श्री शिवाय ग्रुप ने शानदार खि‍ताबी जीत दर्ज की गई। श्री शिवाय ग्रुप ने सातवें और अंतिम राउंड में ऐसा कमाल किया कि वे चौथे नंबर से सीधे पहले नंबर पर छलांग लगाई।  श्री शिवाय ग्रुप को महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते ने विनर कप, नकद राशि, स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन मंडल की खेलकूद और काराओके गायन समिति की ओर से किया गया था। स्पर्धा को सफल बनाने के लिए दोनों समितियों के सदस्यों ने खूब मेहनत की। अध्यक्ष काले ने दोनों समितियों के पदाधिकारियों और सभी टीमों के खिलाड़ियों को इस स्पर्धा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। 

द्वितीय स्थान के लिए स्पर्धा ट्राई होने के कारण शाइनिंग स्टार ग्रुप और मल्हार ग्रुप के बीच वीडियो राउंड का अंतिम सवाल पूछा गया। जिसमें शाइनिंग स्टार ग्रुप ने मल्हार ग्रुप से 100 अंकों की बढ़त बनाई और स्पर्धा की उपविजेता बनीं। उपविजेता के रूप में शाइनिंग स्टार ग्रुप को को नकद राशि, रनरअप कप, स्‍मृति चिन्‍ह के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। युवाओं की मल्हार ग्रुप तीसरे स्‍थान पर रही। उन्‍हें भी नकद रुपये के साथ कप, स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाण पत्र दिया गया।

फाइनल में हर राउंड में पलटा पासा

 

अंताक्षरी प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंचे सभी राउंड के विजेता खिलाड़ी किसी से कम नहीं थे। एक-एक पूरा एक राउंड अपने टीम के नाम करता नजर आया। पहला, दूसरा और तीसरा राउंड तो सामान्य रहा। इन तीनों राउंड के बाद टीमों के अंकों में ज्यादा अंतर नहीं था। लेकिन चौथे राउंड के बाद शाइनिंग स्टार ग्रुप ने अपने ग्रुपों से 400 अंकों की बढ़त बना ली। छठवें राउंड में पीछे चल रहे मल्हार ग्रुप ने एकतरफा प्वाइंट लेते हुए 400 अंक बटोरे और अंक तालिका के द्वितीय स्थान पर अपना स्थान बनाना। सातवां और ने पूरी तरह पासा पलट दिया। स्पर्धा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान से भी बाहर नजर आ रही श्री शिवाय की टीम ने ऐसा यू टर्न लिया कि स्पर्धा अपने नाम कर ली।  

रोचक रहा पहला तीन राउंड

स्पर्धा के पहले राउंड में झंकार बीट्स ग्रुप ने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस टीम में प्रगति ओगले, कंचन महेश ठाकुर, वैशाली जोशी और निखिल मुकादम की टीम ने 600 अंक अर्जित कर जीत हासिल की। वहीं दूसरे राउंड में 950 अंकों के साथ श्री शिवाय ग्रुप विनर रही। इस टीम में लक्ष्मीदास दामा, सतीश बजाज, अपूर्वा वारे और दुर्गेश कुमार पुलो शामिल थे। तीसरे रोचक राउंड में छावा और .चार चुतर नर ग्रुप के बीच काटे की टक्कर रही। छावा ग्रुप ने 50 अंक की बढ़त के साथ फाइनल में प्रवेश किया। छावा ग्रुप में गणेश जाधव पाटिल, रीना बाबर, मंगला जाधव और मंजू वर्मा ने अपनी सहभागिता निभाई।

 

बाद के तीन राउंड में रही काटे की टक्कर

स्पर्धा का चौथा राउंड एकतरफा रहा। इस राउंड में स्वरांजलि ग्रुप ने 850 अंकों के साथ जीत हासिल की। इस ग्रुप में श्वेता शर्मा, निशा शिवपुरी, अंजलि गुप्ता और प्रदीप मिश्रा ने सहभागिता निभाई। पांचवें राउंड में शाइनिंग स्टार ग्रुप के सदस्यों ने शुरू से बढ़त बनाए ऱखी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 200 अंको से परास्त किया। इस ग्रुप में दीपक देवांगन, नवीनतम देवांगन, अंजलि गोयल और स्मिता राजे शामिल थी। छठवें राउंड में युवा लड़कों के मल्हार ग्रुप ने बढ़त हासिल की। इस ग्रुप ने कुल 800 अंक अर्जित किए। इस ग्रुप में अक्षय सोनी, कनिष्क सोनी, दुर्गेश सोनी और राजनदास शामिल थे।

   

लगातार 12 घंटे चली स्‍पर्धा

अंताक्षरी प्रतियोगिता सुबह नौ बजे शुरू हुई थी। बगैर रूके मनोरंजक गीत - संगीतमय स्पर्धा लगातार 12 घंटों तक चलने के बाद रात नौ बजे पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हुई।  रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने अपना भरपूर समय कार्यक्रम को दिया और उसे एजाय किया।

 

दिन चढ़ने के साथ बढ़े दर्शक

प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभागी टीम के साथ महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह की दर्शक दीर्घा संगीत प्रेमियों से खचाखच भर गई। ज्‍यादातर दर्शक अंतिम समय तक दिल थामकर बैठे रहे और पूरे कार्यक्रम का उन्होंने भरपूर आनंद लिया।