दिव्य महाराष्ट्र मंडल

जिला स्तरीय कराते स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर के वेदांत का शानदार प्रदर्शन

रायपुर।  राजधानी रायपुर में आयोजित जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के 10वीं के छात्र वेदांत साहू ने शानदार खेल दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

प्रतियोगिता में वेदांत ने पहले मुकाबले में आरंग के खिलाड़ी को हराया। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने अभनपुर के प्रतिद्वंद्वी को भी मात देकर लगातार दो जीत दर्ज कीं।  लगातार दो जीत के दम पर वेदांत अब राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वेदांत के इस शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडीतेलवार ने वेदांत को बधाई देते हुए आगे के प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने वेदांत के खेल की सराहना करते हुए आगे की मैचो में मेडल लाने के लिए उसे शुभकामना दी।