सियान गुड़ी में योग समिति का नुक्कड़ नाटक 15 अगस्त को
रायपुर। आज 40 की उम्र पार करते ही लगभग हर कोई किसी ने किसी परेशानी से जूझ रहा है। किसी को पैरों में दर्द तो कोई अपने मोटापे से परेशान। किसो को शूगर ने तो किसी को बीपी ने तकलीफ दे रखी है। ऐसे में योग एक ऐसा माध्यम से है, जो हमें स्वास्थ्य कई लाभ देते है। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र मंडल की योग समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक 15 अगस्त को सुबह समता कालोनी स्थित सियान गुड़ी परिसर में ध्वजारोहण के बाद किया जाएगा।
मंडल की कायकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल परिसर में हुई योग समिति की दूसरी बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई। तथा योग के प्रचार-प्रसार के लिए रुपरेखा तैयार की गई। अभियान की शुरूआत 15 अगस्त को सियान गुड़ी परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से की जाएगी।
योग समिति की प्रमुख साक्षी टोले ने बताया कि नुक्कड़ नाटक ‘दवा या योग’ के जरिए लोगों को यह बताया जाएगा कि डाक्टर कहते है कि दवा बेहद जरूरी है, वहीं योग शिक्षक बताएंगे की योग, प्राणायाम, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्चा आपको कितना राहत देगा। वहीं नाटक ‘समय नहीं हैं’ के माध्यम से उन लोगों को जागरूक किया जाएगा जो कहते है कि उनके पास योग करने के लिए समय नहीं है। वहीं एक अन्य नाटक ‘योग सबके लिए’ के अंतर्गत लोगों को यह समझाया जाएगा कि योग न उम्र देखता है न पेशा। यह सबसे लिए हितकारी है।