दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल का शिक्षक दिवस सम्मान समारोह 5 सितंबर को

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 3 बजे से मंडल द्वारा संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी (महतारी सदन) में किया जा रहा है। संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन मंडल द्वारा टाटीबंध में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष रुप से महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रहेगी।