चौबे कालोनी केंद्र ने दिव्यांग बालिका पहुंच मनाया युरूचि का जन्मदिन
रायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में रहने वाली बच्चियों का जन्मदिन मंडल के चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं द्वारा कई वर्षों से हर माह मनाया जाता है। इस माह सितंबर में युरूचि साहू का जन्मदिन केक काटकर केंद्र की महिलाओं ने मनाया। इस अवसर पर केंद्र की महिलाओं और सियान गुड़ी के बुजुर्गों ने युरूचि को आशीर्वाद के साथ उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि 26 सितंबर को केंद्र की महिलाओं ने समता कालोनी स्थित दिव्यांग बालिका विकास गृह पहुंचकर युरूचि का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया। वहीं शनिवार होने के कारण सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा पाठ भी किया। इसमें सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों ने भी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, गौरी क्षीरसागर, वर्तिका क्षीरसागर, अनय पंडित, मनीष देसाई, रमा नहरगढ़कर, डा. ओपी बिसेन, मंजू साहू उपस्थित थीं।