इंडो-नेपाल इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप में जाएंगे संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के सात छात्र
रायपुर। महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 भिलाई नगर में आयोजित इंडो नेपाल ओपन इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप 2026 में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के सात छात्र भाग लेंगे। मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले व स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बच्चों को स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी है।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि फेनिक्स शितो-रियू कराटे डू एसोसिएशन कांचीपुरम तमिलनाडू से अफिलेटेड संस्था एलीट मार्शल आर्ट्स एकाडमी द्वारा इस चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जो 2 से 4 अक्टूबर तक भिलाई में आयोजित है। स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के योगेश कुमार यादव, रौनक वर्मा, वेदांत साहू, खुशी सहारे, मुस्कान यादव, इशिका रैवार और निधि साहू भाग लेगीं।