क्यूपिड बो और नाक के बीच में पेंसिल दबाकर लगाई दौड़
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में आयोजित मराठी सोहळा में हर आयु वर्ग के लिए कई रोचक गेम्स रखे गए थे। जिसे सभी ने खूब एजाय किया। सोहळा के पहले दिन क्यूपिड बो और नाक के बीच में पेंसिल दबाकर दौड़ लगाने की स्पर्धा में सभी में खासा उत्साह दिखा। चूंकि निर्धारित एक मिनट में प्रतिभागियों को क्यूपिड बो और नाक के बीच में पेंसिल दबाकर दौड़ लगानी थी और उस पेंसिल को बोतल के अंदर डालना भी था। इस स्पर्धा में महिला और पुरुषों दोनों में उत्साह देखा गया। बड़ी मूंछ वाले पुरुषों को जीतने के मशक्कत करते देखा गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि सभी खेलों में सभी वर्ग ने खूब मजा लिया। महिला वर्ग के लिए आयोजित बॉटल पेंसिल गेम यानी क्यूपिड बो और नाक के बीच में पेंसिल दबाकर दौड़ लगाने वाले गेम में कल्याणी शेटे प्रथम, द्वितीय माधुरी गाडगिल और तीसरे स्थान पर हार्दिका बोबड़े रही। वहीं पुरुष वर्ग में प्रवीण क्षीरसागर प्रथम, प्रेम उपवंशी द्वितीय और दीपक पात्रीकर तीसरे स्थान पर रहे।
सृष्टि दंडवते ने आगे बताया कि इसी तरह नींबू चम्मच रेस में प्रथम मोनिका, द्वितीय हार्दिका बोबड़े और तृतीय डा. सुचिता देशमुख रहीं। वहीं बच्चों के लिए आयोजित नींबू चम्मच रेस में प्रथम अन्वी राऊत, द्वितीय दक्षा टेम्बे और तृतीय स्थान पर संयुक्त रुप से अनुष्का अग्रवाल और अंशुमन अग्रवाल रहे।