कांटे-चम्मच से माचिस की सर्वाधिक तीलियां उठाकर सविता बनीं विजेता
2026-11-02 06:34 PM
516
- महाराष्ट्र मंडल के सड्डू-मोवा केंद्र की मासिक बैठक में दीपावली सेलिब्रेशन पर हुई चर्चा
रायपुर। महाष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों में मासिक बैठकों का दौर जारी है। मंडल की सड्डू- मोवा महिला केंद्र की मासिक बैठक 31 अक्टूबर को चैतन्य ग्रीन सड्डू में शुभा राजिमवाले के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में केंद्र के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ दिव्यांग बालिकाओं के सहायतार्थ महाराष्ट्र मंडल में बनाए जा रहे दिवाली व्यंजन की अधिक अधिक से बिक्री को लेकर प्राॅपर प्लान पर चर्चा हुई। वहीं महिलाओं ने तंबोला के साथ माचिस की तीलियों वाला रोचक गेम खेला। जिसमें सविता अकेली विजेता रहीं।
केंद्र की सदस्या शालिनी जोशी ने बताया कि बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ की गई। बैठक में शामिल केंद्र की सदस्यों ने उत्साह के साथ सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सभी ने तंबोला खेला। अंत में महिलाओं के मनोरंजन के लिए माचिस की तीलियों वाला रोचक गेम खेला गया। जिसमें प्रतिभागी को पहले पासा फेंकना था, पासे में जितना नंबर आता माचिस की उतनी तीलियों को कांटा और चम्मच की मदद से निर्धारित समय में उठाना था। इस गेम में सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें सविता अकेली प्रथम, शीतल तलेगांवकर द्वितीय और तीसरे स्थान पर मधुरा भागवत रही।
शालिनी जोशी ने बताया कि बैठक में "दिवाली कैसे और कहां मनाएं?" पर चर्चा की गई। इस पर सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी राय खुलकर रखी। सभी ने अच्छे अच्छे सुझाव भी दिए। इस अवसर पर शालिनी जोशी, मनीषा होशंगाबादे, मंजुषा कालकर, उर्वशी उरगांवकर, विनया कर्डले, माणिक आचार्य, माधवी मोघे, मृणालिनी सुरवधनीवार, अर्चना भंडारकर सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।