दिव्य महाराष्ट्र मंडल

BIG BREAKING : मराठी निबंध लेखन कौशल के लिए... अब भी है भरपूर मौका... बढ़ा दी गई अंतिम तारीख

रायपुर। मध्यप्रदेश मराठी साहित्य अकादमी  ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित मराठी निबंध लेखन स्पर्धा की अंतिम तारीख को 10 जुलाई से बढ़ाकर 30 जुलाई कर दिया है। देशभर से इस प्रतियोगिता में बड़ी तादाद में शामिल हो रहे निबंध लेखकों की रूचि को ध्यान में रखते हुए बृहन्महाराष्ट्र मंडल ने और 20 दिनों का समय दिया है। 

महाराष्ट्र मंडल रायपुर साहित्य प्रभारी कुमुद लाड के मुताबिक 31 से अधिक उम्र वर्ग के लिए तय विषय 'चुप होते घर' पर अब तक 17 प्रविष्टियां जमा हो चुकी हैं। यह तब था, जब अंतिम तारीख 10 जुलाई तय की गई थी। अब बढ़ी हुई तारीख 30 जुलाई तक का समय मिलने के बाद उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसके अलावा दो और उम्र वर्ग के लिए प्रतियोगिता में शामिल होने का सुनहरा अवसर बृहन्महाराष्ट्र मंडल ने दिया है, जिसका लाभ लिया जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि आयु सीमा के हिसाब से तीन समूह बनाए गए हैं। प्रथम समूह जिसकी आयु सीमा 10 से 18 वर्ष है, उनके लिए निबंध का विषय 'मेरा शहर, मेरा अभिमान' रखा गया है। वहीं द्वितीय समूह में 19 से 30 वर्ष के लोग शामिल हो सकते हैं, जिनके लिए निबंध का विषय 'आधुनिक शिक्षा की कैरियर के लिए प्रासंगिकता' है। तीसरे समूह में 31 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हो पाएंगे, जिनके लिए निबंध का विषय 'चुप होते घर' है। 

कुमुद लाड ने बताया कि किसी भी उम्र समूह के लिए निबंध में भाग लेने वालों को 500 से 1000 शब्दों में निबंध लिखना है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1000, द्वितीय पुरस्कार 750, तृतीय पुरस्कार 500 और प्रोत्साहन राशि 250 रुपए प्रदान की जाएगी।