दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी स्पीकिंग क्लास की 15वीं बैच 7 अगस्त से, आनलाइन चलेगी क्लासेस

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ रायपुर पिछले 87 सालों से मराठी संस्कृति और भाषा के संवर्धन के लिए काम कर रहा है। आज की युवा पीढ़ी के मराठी सीखने की इच्छा को पूरा करने के लिए मंडळ ने वर्ष 2021 से मराठी स्पीकिंग क्लास की परिकल्पना की। मराठी स्पीकिंग क्लास की 15वीं बैच 7 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

जो लो शिक्षा, नौकरी, व्यवसाय में है, उनकी सुविधा के लिए आनलाइन क्लासेस का समय रात 9 से 10 बजे रखा गया है। मराठी भाषी पाठ्यक्रम पूरा करने वालों को महाराष्ट्र मंडळ की ओर से एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मराठी स्पीकिंग क्वास के लिए मंडळ की आजीवन सदस्य सौ पद्मजा लाड से उनके मोबाइल नंबर  9407701633 और 9340805110 पर संपर्क किया जा सकता है।