दिव्य महाराष्ट्र मंडल

23 घंटे बाद मंडळ में सुनाई देगा.....‘शुरु करो अंताक्षरी लेकर प्रभु का नाम….. यह टिप्स आपको बनाएगी विजेता’

रायपुर। जी हां....। अभी शनिवार के सुबह 10.30 बजे है, अब तक 23 घंटे बाद यानी 23 जुलाई को सुबह 9.30 महाराष्ट्र मंडळ के सेंट्रल हाल में कुछ ऐसी ही आवाजें सुनाई देगी। क्योंकि महाराष्ट्र मंडळ रायपुर और सन एडं सन ज्वेलर्स राजधानी वासियों के लिए लेकर आ रहा है अंताक्षरी प्रतियोगिता। अंताक्षरी एक ऐसा मनोरंजक खेल है जिसे लगभग हर पीढी के लोगों ने खेला है। खेलते हुए मजा तो आता ही है और समय भी यूँ कट जाता है कि पता ही नहीं चलता।

महाराष्ट्र मंडळ की खेल समिति की प्रमुख और कार्यक्रम की आयोजन समिति की प्रमुख गीता दलाल ने बताया कि अंताक्षरी को जीतने के लिए सबसे जरूरी है आपको गानों में रूचि होना। उसके बाद कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी है, जो लोगों को अंताक्षरी में विजेता बना सकते है। उन्होंने कहा कि अंताक्षरी के लिए पुराने गाने के मुखड़ों को याद कर लें। फिर भी नए गाने जिन्हें याद रहते हैं वो नए गाने याद रखें। अधिकांश गानों का अंत र, , , ,, और न इन अक्षरों पर ही होता है, इसलिए इन अक्षरों से शुरू होने वाले गाने याद रखें और हर अक्षर से १० गाने खुद गाकर याद करें क्योंकि यही सारे अक्षर बार-बार आते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि जब सामने वाली टीम गाना गा रहा हो तो पहले से ही अनुमान लगा लें गाना किस अक्षर पर अंत होगा,और उसी अक्षर से शुरू होने वाले गाने मन ही मन याद कर लें, ताकि आपका टाईम आए तो आप तैयार रहें। अंताक्षरी के खेल में थोड़ी चपलता की भी जरूरत है ताकि मौका आपके हाथ से न जाए। आप ऐसे तैयारी करें तो खेल में जीतना मुश्किल नहीं है।