दतरेंगा में महाराष्ट्र मंडळ का वृहद पौधरोपण 28 जुलाई को, रोपे जाएंगे फलदार और छायादार पौधे
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम की अगली कड़ी 28 जुलाई को ग्राम दतरेंगा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया जाएगा। पौधरोपण के अंतर्गत फलदार पौधों में सीताफल, आम, जामुन, कटहल, आंवला के अलावा छायादार पौधों में शिशु, अमलतास, करंज, अकेसिया कालासिरस के पौधे रोपे जाएंगे। इस शाला प्रांगण में पर्यावरण समिति 2018 से लगातार पौधरोपण कर पौधो की देखभाल के साथ सुरक्षित रखने का कार्य सतत रूप से कर रही है।
पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि दतरेंगा के शाला प्रांगण में समिति ने 2018 में पौधरोपण किया था आज वह काफी बड़े हो गए है। पर्यावरण समिति की प्रभारी गीता दलाल ने बताया कि दतरेंगा में पौधरोपण करने के बाद समिति के सदस्य सुरक्षा के लिए संकल्पित है।
शाला की प्राचार्या डॉ अनिता दुबे का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। यहां उनके द्वारा पौधों की सुरक्षा के किये ईंटों से ट्री गॉर्ड भी बनवाये गए है। समिति के उपप्रमुख वैभव बर्वे ने कहा कि पौधरोपण के पश्चात सतत देखरेख समिति नियमित अंतराल में बराबर कर रही है। इसके परिणाम स्वरूप पौधे विकसित भी हो रहे है।
बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति ने इससे पहले ग्राम महुदा में 50 से अधिक पौधों का रोपण किया है। वहीं पचपेड़ी नाका से देवपुरी तक डिवाइडर के बीच में भी वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा चुका है।