संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने जाना गुड टच-बैड टच.... गुड़िया के माध्यम से बच्चों को दिया ज्ञान
2023-07-31 03:04 PM
1528
रायपुर। हमारा समाज विकसित हो रहा है इसके साथ ही में मनुष्य की आपराधिक भावना भी बढ़ रही है। बच्चों के प्रति बढ़ते अपराध का मुख्य कारण बच्चों में जागरूकता की कमी होती हैं। वर्तमान समय में बच्चों को Good Touch and Bad Touch के बारे में बताना भी एक जरुरी विषय है। राजधानी स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिकाओं ने 31 जुलाई को बच्चों को Good Touch and Bad Touch के बारे में जानकारी दी।
स्कूल की शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि प्राचार्य मनीष गोवर्धन के निर्देशन में छोटे बच्चों को Good Touch and Bad Touch के बारे में गुड़िया के माध्यम से बताया गया। शिक्षिका भारती सहगल, सुरेखा, पूजा, सुदेवी विश्वास ने बच्चों को बताया कि शरीर के किन-किन अंगों को छूने से Good Touch and Bad Touch का एहसास होता है। बच्चों में जागरूकता लाने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया गया।
शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने आगे बताया कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना सबसे ज़रूरी है और बच्चों के मन से डर दूर करें और उन्हें ना कहना सिखाएं। अगर उन्हें कोई गलत तरीके से छूने की कोशिश करे तो वे प्रताड़ित करने वाले से डरे नहीं बल्कि उन्हें ऐसा न करने के लिए बोलें। प्रताड़ित करने वाले से बचने के लिए शोर मचाने तरकीब बच्चों को सिखाएं ताकि आसपास के लोग उसकी चीख सुनकर उसके मदद को आ सके।