हनुमान मंदिर तात्यापारा की आमसभा 6 अगस्त को... नये अध्यक्ष का होगा चुनाव
रायपुर। तात्यापारा स्थित श्री हनुमान मंदिर समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन 6 अगस्त को आयोजित की गई है। आमसभा का आयोजन 6 अगस्त को शाम 4 बजे मंदिर परिसर मे होगा। आसमभा में समिति के नये अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाना है।
मंदिर समिति के सचिव संदीप वासुदेव राजिमवाले ने बताया कि हनुमान मंदिर समिति के पुराने पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो गया ह। बायलाज के अनुसार आमसभा बुलाई गई है। जिसमें वर्तमान अध्यक्ष और पदाधिकारियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं नये अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाना है।
संदीप राजिमवाले ने बताया कि बैठक के निर्धारित कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से शुरु होगी।