दिव्य महाराष्ट्र मंडल

15 अगस्त की तैयारी कर रहे संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चे

रायपुर। राजधानी के स्कूलों में स्वतंत्रतादिवस की तैयारी जोरों पर चल रही है। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में भी 15 अगस्त को लेकर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी बच्चे कर रहे हैं। वहीं बच्चे नेशनल एंथम बीट पर ड्रम बजाना सीख रहे है। स्कूल के हनुमान कन्नौजे सर बच्चों को ड्रम बजाना सीख रहे है।


 
संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि बच्चे जो होते कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। हम जैसा चाहे उनको बना सकते हैं। स्कूल में बच्चों को सारे इंस्ट्रूमेंट बजाना सिखाया जाता है। इससे बच्चों की कला निखर कर आती है।

अपर्णा आठले ने बताया कि 15 अगस्त की तैयारी स्कूल प्रबंधन के साथ शिक्षिकाओं और बच्चों द्वारा की जा रही है। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। स्कूल के म्यूजिक शिक्षक हनुमान कन्नौजे बच्चों को नेशनल एंथम की बीट पर ड्रम बजाना सीख रहे है। इसे लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।