दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल में मनाया गया विश्‍व आदिवासी दिवस... बच्चों ने बिखेरी आदिवासी छटा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन एक दिन पहले मंगलवार को किया गया। यूं तो हर साल 9 अगस्त को पूरे विश्व में आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन होता है, लेकिन स्कूलों में अवकाश की वजह से संत ज्ञानेश्वर स्कूल में एक दिन पहले ही इसका आयोजन किया गया। 

विश्व आदिवासी दिवस के इस खास मौके पर स्कूल के नन्हें—मुन्नों ने आदिवासी परंपरा और संस्कृति के अनुरुप वेशभूषा धारण किया। आदिवासियों के पारंपरिक परिधान पहने हुए इन बच्चों की मासूमियत उन आदिवासियों के भोलेपन का बखान कर रहा था। 

इस आयोजन को लेकर संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि बच्चों ने जिस आदिवासी परिधान को धारण किया था, उसका वास्तविक महत्व क्या है, क्यों इस तरह के परिधान धारण किए जाते हैं। इन तमाम बातों की जानकारी शिक्षिका स्तुति रॉबिंसन ने बच्चों को दी।