महाराष्ट्र मंडल में आज विष्णु सहस्त्र नाम परायण, अभिषेक में शामिल होगी 75 दंपती
2023-08-12 09:35 AM
958
रायपुर। चौबे काॅलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल में शनिवार, 12 अगस्त (अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी) को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक विष्णु सहस्त्र नाम पारायण का आयोजन किया गया है। आध्यात्म समिति की प्रभारी आस्था काले के अनुसार 14 यजमान श्री विष्णु जी की पूजा, अभिषेक, पारायण, विष्णु सहस्त्र नामावली से तुलसी अर्चन, प्रसादम में भाग लेंगे। इसके अलावा 75 दंपती अभिषेक में शामिल होंगे।
मंडल के सचिव और कार्यक्रम के संयोजक चेतन दंडवते ने बताया कि विष्णु सहस्त्र नाम पारायण के लिए 40 सदस्यीय आयोजन समिति गठित की गई है। सभी सदस्यों को आयोजन से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री विष्णु सहस्त्र नाम पारायण में शामिल होने के लिए दुर्ग- भिलाई, बिलासपुर से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। रायपुर से अनेक समाजों ने कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार किया है।
यजमान:-
0- डाॅ. स्मिता- डाॅ. अनुज जाऊलकर
0- उषा- यशवंत सिरसाले
अभिषेक
0- हीरालाल शाह
0- यशवंत काळेले
0- माधुरी- तुषार बर्वे
0- अंश- शशांक मोघे
0- प्रजाक्ता देशमुख
0- प्रतिभा- अरुण दुबे
0- राजेश, अर्चना, गार्गी
0- अर्चना यादव