महाराष्ट्र मंडल का पौधरोपण अभियान पहुंचा GEC... प्राचार्य और NSS ने मिलकर रोपे 25 पौधे... लिया सुरक्षा का संकल्प
2023-08-12 05:08 PM
455
रायपुर। 'आशुतोष शशांक शेखर, चंद्रमौली चिदम्बरा, कोटि—कोटि प्रणाम शंभू, कोटि—कोटि नमन दिगम्बरा'। जी हां, अभी सावन का महीना चल रहा है और पूरा देश इस वक्त देवाधिदेव महादेव की भक्ति में लीन है। पौधरोपण भी उनकी भक्ति का अति महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान शंकर को हरियाली बेहद प्रिय है। इसलिए महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति पूरी प्रतिबद्धता के साथ पौधरोपण अभियान चला रही है।
पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर और उपप्रमुख वैभव बर्वे ने बताया कि शनिवार सुबह 10.30 बजे उनकी टीम government engineering college (GEC) पहुंची। जहां पर कॉलेज के प्राचार्य खान ने सीताफल का पौधा रोपकर कार्य प्रारंभ करवाया। भागवतकर ने बताया कि कॉलेज परिसर में पौधरोपण का यह लगातार दूसरा वर्ष है। बीते वर्ष 2022 में भी पर्यावरण समिति के सदस्यों ने कालेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोगियों के साथ कार्य किया था। इसके अंतर्गत 25 पौधे रोपे गए थे।
भागवतकर ने बताया कि इस वर्ष भी 25 पौधों का ही लक्ष्य रखा गया था। इसमें फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। पौधरोपण के कार्य मे NSS प्रभारी प्रशांत साहू के साथ ही कालेज के अन्य प्रोफेसर का भी पूरा सहयोग मिला। NSS के प्रभारी साहू के साथ विद्यार्थियों ने भी पौधे रोपे। इसके साथ ही संस्थान के सदस्यों के अलावा विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर को हरिययाली से परिपूर्ण बनाने और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।