संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने खेला माइंड गेम, छोटे बच्चों ने पेटिंग में दिखाया जलवा
रायपुर। राजधानी स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शनिवार 12 अगस्त का दिन एक्टिविटी के नाम रहा। जहां एक ओर प्री प्राइमरी के बच्चों को माइंड गेम खिलाया गया, वहीं दूसरी ओर प्राइमरी के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि शनिवार एक्टिविटी के तहत प्री प्राइमरी में माइंड गेम बच्चों को खिलाया गया। जिसमें उन्हें एक बाउल में से एक पर्ची उठाना था और उसमें से जो भी चित्र बना था उससे संबंधित चीजों को ढूंढना था। इस प्रतियोगिता की आयोजक अस्मिता कुसरे मैडम थी। प्रतियोगिता में सभी शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग दिया। इसमें भारती सहगल, पूजा चौहान, सुरेखा नायक और हार्दिका मैडम थी।

वहीं दूसरी ओर प्राइमरी कक्षाओं में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के आयोजक सुदेवी विश्वास और श्वेता चौधरी थी। सभी शिक्षिकाओं ने अपना- अपना सहयोग दिया। अनीता सोनी, प्रीति तिवारी, स्तुती रॉबिंसन, रिद्धि विधानी, विनीता सुंदरानी, दामिनी और हनुमान सर ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्हें रंग कैसे भरना है यह भी बताया। प्रतियोगिता का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित कर दिया जाएगा।