दुर्ग में श्रावणी ठसका का आयोजन आज.... महिलाओं में उत्साह
रायपुर। श्रावण मास में महाराष्ट्र मंडळ दुर्ग की ओर से श्रावणी ठसका 2023 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त को शाम चार बजे महाराष्ट्र मंडळ भवन दुर्ग में किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने महिलाओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हो।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ दुर्ग अपनी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण एवं नई पीढी को संस्कारित और विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग एवं भिलाई के सभी महाराष्ट्र मंडलों के लिए मंगलागौरी के खेल का आयोजन किया जा रहा है।
महाराष्ट्र मंडळ दुर्ग अपने सभी महिला सदस्यों कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करता है। महिलाओं की उपस्थित और प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सभी सदस्यों का पहुंचना प्रार्थनीय है। कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं के लिए है।