महाराष्ट्र मंडळ में सजी गीतों की महफिल.... दिव्यांग बालिकाओं के नाम रही शाम
रायपुर। रविवार 13 अगस्त की शाम महाराष्ट्र मंडळ में गीतों की महफिल सजी। दिव्यांग बालिकाओं के नाम रही इस शाम में 'मिले सुर हमारा' के फनकारों ने संगीत के रस में गोता लगाया। महाराष्ट्र मंड़ल, मधु फाउंडेशन और रोटरी क्लब के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, वरिष्ठ सदस्य शशि वरवंडकर और मधु फाउंडेशन की स्मिता पांडे ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत किया गया।

मिले सुर हमारा के होस्ट आचार्य रंजन मोड़क ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित दिव्यांग बालिका गृह के अलावा राजधानी के प्रेरणा स्कूल की दिव्यांग छात्राओं सहित शहर के अन्य संस्थानों की दिव्यांग बालिकाओं के लिए यह विशेष आयोजन किया गया। मिले सुर हमारा के सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

महाराष्ट्र मंडल ने एक बड़ी सोच को जीवंत करने का बीड़ा उठाया है। राजधानी की दिव्यांग बालिकाओं के लिए आयोजित इस 'सुरों की शाम' के जरिए एक खुशनुमा माहौल देने की कोशिश की।
कार्यक्रम में भारती पलसोदकर, सुमीत मोडक, रंजन मोडक, सुकृत गनौदवाले, प्रशन्ना वारहपांडे, दीक्षा वराहपांडे,
मनीषा मुकादम, अंकिता किरवाईवाले, आशीष जोशी, स्वाति जोशी, श्रीकांत कोर्राने, वैभव शाह, अस्मिता कुसरे, ओमकार कुसरे, देविका देशपांडे, उदय, उत्कर्ष, सहित अन्य सदस्यों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।