दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल में मंडळ के सचिव करेंगे ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुति भी

रायपुर। देश भर में कल 15 अगस्त धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में ध्वजारोहण के साथ बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पूर्वाभ्यास किया। 

स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र मंडळ के सचिव चेतन दंडवते है। विशेष अतिथि के रुप में स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित और सह प्रभारी पारितोष डोनगांवकर उपस्थित रहेंगे। ध्वजारोहण, अतिथियों का स्वागत के उपरांत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की तैयारी कर ली गई है। आठ प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी जाएगी।