आरंभ है प्रचंड.. की प्रस्तुति से गूंजा संत ज्ञानेश्वर स्कूल, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायपुर। आरंभ है प्रचंड.... गीत प्रस्तुति के साथ संत ज्ञानेश्वर स्कूल परिसर देशभक्ति में पूरी तरह रमा नजर आया। मंच पर प्रस्तुति दे रहे बच्चों के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे दर्शकदीर्घा और बच्चे सभी एक सुर में इस गीत को गाने लगे। सभी की एकसुर आवाज से आकाश गुंजायमान हो उठा। मौका था, संत ज्ञानेश्वर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का।

महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। महापुरषों की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों आकर्षण का केंद्र बने रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ देशभक्ति गीत और कविता पाठ की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र मंडळ के सचिव चेतन दंडवते थे।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि मंडल के सचिव आचार्य चेतन दंडवते ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके उपरांत मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत शाल श्रीफल और सूत की माला के साथ किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए आचार्य चेतन दंडवते ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि बच्चों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। अतिथियों के स्वागत के बाद ऐ. वतन, ए वतन, मेरे आबाद रहे तू... की प्रस्तुति प्राइमरी सेक्शन के बच्चों ने दी। इसके बाद यहां कदम-कदम में धरती बदले रंग की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में स्कूल के प्रभारी निरंजन पंडित, सह प्रभारी पारितोष डोनगांवकर, मंडळ के वरिष्ठ सदस्य प्रसन्न निमोणकर, प्रशांत देशपांडे, अभिषेक बक्षी, नवीन देशमुख, अभय भागवतकर और वैभव बर्वे सहित स्कूल का स्टाप और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।