दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत गजानन मंदिर में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज मंदिर में 15 को सार्वजनिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। वरदान केसरी संगठन की ओर से हनुमान चालीसा के अपने 21वें पाठ को महापाठ के रुप में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए।

महाराष्ट्र मंडळ के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर खंगन ने बताया कि संगठन वरदान केसरी की ओर से संत श्री गजानन महाराज मंदिर में सार्वजनिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। महापाठ के साथ महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। आयोजन में 300 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और विधायक कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित रहे। संगठन वरदान केसरी के निवेदक वैशाख कुसरे, मनोज बोराडे, मनीष वर्मा, गोविंद यादव, मनीष सिंघी और मयंक साहू सभी ने अपनी उपस्थिति दी।