स्वतंत्रता दिवस पर मराठा समाज ने... समाज के योद्धाओं का किया सम्मान... उत्साह के साथ मनाया पर्व
2023-08-16 06:11 PM
1068
रायपुर। आजादी के अमृतकाल में इस साल 77 वां स्वतंत्रता दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया है। इस कड़ी में मराठा समाज रायपुर ने भी शानदार आयोजन किया। मराठा समाज ने इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'मराठा योद्धा सम्मान' का भी आयोजन किया।
मराठा समाज द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पार्षद रितेश त्रिपाठी, बेस्ट एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर मनीष जैन, मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष गुणवंत घाटगे, युवा अध्यक्ष लोकेश पवार, महिला अध्यक्ष सुषा महाडिक, महामंत्री विनोद मांढरे ने मराठा योद्धाओं के साथ ध्वजारोहण किया।
युवा अध्यक्ष लोकेश पवार ने बताया कि मराठा युवा समाज हर साल स्वतंत्रता दिवस का आयोजन करता आ रहा है। वहीं हर बार इस मौके पर कुछ नया भी किया जाता है। पवार ने बताया कि इस बार इस समारोह का आयोजन मराठा योद्धाओं के सम्मान पर आधारित था। बताया कि इस मौके पर ऐसे मराठा योद्धाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने सेना में रहकर मातृभूमि की सेवा की और मराठा समाज का मान बढ़ाया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस मौके पर जय नारायण कदम, नरेंद्र मोहिते एवं कुलदीप ननवरे जी श्रीफल, शॉल एवं "मराठा योद्धा सम्मान" देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मराठा समाज के सदस्यों ने छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल तात्यापारा चौक पर फल का भी वितरण किया गया
इस आयोजन में दीपक इंग्ले, के आर भोंसले, शरद फरताडे, प्रशांत पवार, राहुल डुकरे,नीरज इंग्ले, मनीष भोंसले, सौरभ भोंसले, महेंद्र कांगले,अरुण देशमाने,गणेश राव जाधव,गौरव भोंसले,सुमित ढीगे,मिथलेश ठोकने,सुशील डुमरे,सचिन कोरे,रजत जाधव,संजू राव,शिशिर सुरोषे, रितिक राव,प्रणय थिटे,हर्ष चव्हाण,जीतू बाबर,आकाश मगर,हिमांशु शिंदे,पंकज जाधव,अमित राव,नागेश महाडिक,मनीष भोंसले, ज्योति पवार, मीना चव्हाण,अल्का देशमुख,रानू कदम, प्रांजलभोंसले,निधि डुकरे,विशाखा भोंसले,डिंपल भोंसले,लीसा ढिगे,वंशिका सावके, हनी गरड़ के साथ मराठा मित्र मंडल,मराठा युवा समाज एवं महिला मित्र मंडल रायपुर के सदस्यों के साथ ही साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।