दिव्य महाराष्ट्र मंडल

माशिमं के विषयवार संयोजकों में महाराष्ट्र मंडळ के दो सदस्य, मनीष गोवर्धन और सरिता नासरे को मिला स्थान

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश भर के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए पाठयचर्या समिति के अंतर्गत विषयवार संयोजकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। कुल 26 शासकीय स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के अंतर्गत आदेश प्रसारित किया गया है। विषयवार जारी संयोजकों को तत्काल प्रभाव से दायित्व सौंप दिया गया है। इस सूची में महाराष्ट्र मंडळ के दो सदस्य संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा राजिम की प्राचार्य सरिता नासरे भी शामिल है। महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे  और मंडळ के अन्य पदाधिकारियों ने अपने दोनों सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है। 

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन को लेखाशास्त्र विषय का संयोजक बनाया गया है। वे वर्ष 2002 से माध्यमिक शिक्षा मंडळ के विषय कमेटी के सदस्य है। वहीं राज्य ओपन स्कूल के विषय कमेटी के सदस्य की जिम्मेदारी 2008 से संभाल रहे है। उन्होंने वर्ष 2007 में एलीमेंट आफ कामर्स एवं मैनेजमेंट पुस्तक भी लिखी है। जो सीजी बोर्ड के 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल है। वहीं 12वीं के लिए 2022 में एकाउंटेंसी, इंडस्ट्रीयल आर्गनाइजेशन और 11वीं के लिए इंडस्ट्रीयल आर्गनाइजेश बुक लिखी।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा राजिम की प्राचार्या और मंडळ की सदस्य सरिता नासरे को हिंदी का संयोजक बनाया गया है। सरिता नासरे छत्तीसगढ़ राज्य गठन के पहले से बोर्ड की सदस्य रही है। वे दो बार 3-3 साल के लिए संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी है। इस बार बोर्ड ने फिर उन्हें जिम्मेदारी दी है। वर्ष 2007-08 में माध्यमिक शिक्षा मंडळ ने जब नई पुस्तकों का प्रकाशन किया जो सरिता नासरे ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई और 9वीं से 12वीं तक की किताबें भी लिखी।