दिव्य महाराष्ट्र मंडल

शटरडे यानी स्कूल में फन और संडे को घर में फन.... बच्चों को रहता है शनिवार का इंतजार

रायपुर। पांच दिन पढ़ाई के बाद शनिवार और फिर रविवार का सभी बच्चों का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि स्कूलों में शनिवार को फन डे और खेलकूद के लिए रिजर्व रखा जाता है। वहीं रविवार को परिजनों के साथ फन और घूमना फिरना हो जाता है। राजधानी स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में बच्चों के इस फन का पुरा  ध्यान रखा जाता है। बीते शनिवार को भी बच्चों ने खूब फन किया।

संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले और विनीता सुंदरानी ने बच्चों के इस शनिवार को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस शनिवार को बच्चों को माइंड को एक्टिव करने के लिए अलग-अलग तरीके से एक्टिविटी करवाई।

शिक्षिका विनीता सुंदरानी और अपर्णा आठले ने टीचर्स डे के लिए बच्चों को ग्रीटिंग कार्ड बनाना और अपनी क्लास को खुद डेकोरेट करने के अलग-अलग तरीके सिखाएं। बच्चों ने शिक्षक दिवस के लिए अपने शिक्षकों के लिए सुंदर से ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए।