दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति ने बगुलामुखी मंदिर में रोपे पौधे... गायों को खिलाया गुड़ और चावल

रायपुर। कुछ कर गुजरने की इच्छा हो तो बहुच कुछ बदला जा सकता है। इस कहावत को महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति पूरा करने में जुटी है। मंडळ की पर्यावरण समिति लगातार पौधों को रोपण कर उसकी सुरक्षा की भी व्यवस्था कर रही है। स्कूलों, खेल मैदान के किनारे, सरकारी घास जमीन के साथ निजी फार्म हाउस में भी महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति पौधरोपण का काम कर रही है। राजधानी के आसपास के इलाकों में स्थित मंदिरों के आसपास भी पौधे रोपे जा रहा है। इस बार मंडळ की पर्यावरण समिति ने श्री बगुलामुखी सिद्धपीठ हथबंध में पौधरोपण का काम किया।

महाराष्ट्र मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर ने बताया कि मंडळ की पर्यावरण समिति के सदस्यों ने रविवार 20 अगस्त को हथबंध स्थित श्री बगुलामुखी सिद्धपीठ मंदिर में पौधरोपण किया। पौधरोपण के पूर्व समिति के सभी पदाधिकारियों ने मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना कर आरती की गई। आरती के पश्चात गुरुवर  जी के हाथों से लाई गई रुद्राक्ष की एक-एक माला सभी समिति सदस्यों को पहनाई गई। इसके पश्चात गोसेवा की गई।  मंदिर में बंधी गायों का पूजन कर उसे गुड़ और चावल खिलाया गया। बतादें कि मंदरि में 40 गायें और 5 बछड़े है।

मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष गुणवंत दादा घाटगे, गौ सेवा सामिति के सचिव और मंडळके पर्यावरण समिति के सदस्य गणेशा जाधव और पर्यावरण सामिति प्रमुख अभय भागवतकर ने अपनी समिति और सदस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात परिसर के बाहर बरगद, आंवला ,सीताफल करंज कचनार, शिरीष गुलमोहर के लगभग 30 पौधे रोपे गए। इस दौरान मराठा युवा समाज के प्रमुख लोकेश पवार, हर्ष चव्हाण, लव कुमार शिंदे समेत गोपाल टावरी,  विष्णु अग्रवाल, चंद्रप्रकाश टावरी, जयनारायण कदम समेत मराठा युवा समाज के सदस्य भी उपस्थित थे।