संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में... उद्यमिता दिवस पर शानदार आयोजन... परिवार के मददगार बच्चों का हुआ सम्मान
2023-08-21 06:42 PM
1229
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय राजधानी में अपनी विशिष्ट गतिविधियों की वजह से भीड़ से अलग पहचान बनाए हुए है। यहां नियमित शिक्षा के साथ ही पढ़ने वाले बच्चों को अतिरिक्त और आवश्यक गतिविधियों में शामिल किया जाता है, जिसकी वजह से संत ज्ञानेश्वर स्कूल की प्रतिष्ठा निरंतर अग्रसर है।
सोमवार को उद्यमिता दिवस के विशेष अवसर पर स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से प्री—कॉलेज के इन छात्र—छात्राओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने किया। डॉ मंजरी बक्शी स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश की विचार विभाग की प्रमुख ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया तथा विद्यार्थियों के साथ वर्कशॉप के द्वारा इस कार्यक्रम की मुख्य उद्देश्य से बच्चों को अवगत कराया।
इस कार्यक्रम में दिग्विजय भाकरे स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांत कार्यालय प्रमुख भी उपस्थित थे। उन्होंने भी विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। जी आर जगत देसी जागरण मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वदेशी पत्रिका प्रमुख भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अभियान के तहत उन्होंने 2 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जिन्होंने अपने स्किल को डेवलप किया और अपने परिवार को वित्तीय मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिनमें
1. वेदांत ठाकुर- पेंसिल स्केच व पोट्रेट बनाकर यह एक निश्चित इनकम हर महीने ले रहे हैं जिन्हें विदेशों से भी पोट्रेट बनाने का ऑर्डर मिलता रहता है।
2. लक्ष्मी मोटवानी- कक्षा दसवीं की छात्रा है, जो अपने आसपास के बच्चों को पढ़ा कर इनकम अर्जित कर अपने परिवार की मदद कर रही है।
विद्यार्थियों के साथ डॉक्टर बख्शी का यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा बच्चों ने बहुत उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा अंतिम में शिक्षिका आराधना लाल ने धन्यवाद ज्ञापन करके इस कार्यक्रम का समापन किया।