महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्र की पहल...... नशामुक्ति को लेकर डूमतराई स्कूल में नुक्कड़ नाटक आज
2023-08-23 09:26 AM
584
रायपुर। अपने सामाजिक दायित्यों का निर्वहन करते हुए महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्र नशामुक्ति को लेकर लगातार अभियान चला रही है। मंडळ की वल्लभ नगर महिला केंद्र की महिलाएं 23 अगस्त को डूमतराई के हाई स्कूल में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोज करेंगी।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ की मातोश्री योजना के तहत मंडळ की सभी महिला केंद्रों द्वारा जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे है। वल्लभनगर महिला केंद्र की महिलाओं ने बीते दिनों हायर सेंकडरी स्कूल देवपुरी में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया था। इसी कड़ी में 23 अगस्त को डूमतराई हाई स्कूल में आयोजन किया जाएगा।
नशामुक्ति को लेकर चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा मायाराम सुरजन हायर सेंकडरी स्कूल में भी जल्द आयोजन किया जाएगा। इससे पहले चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने रामकुंड और जनता क्वार्टर में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक किया। वहीं शंकर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने मरीन ड्राइव में स्वच्छता को लेकर संदेश दिया था।