बूढ़ापारा महिला केंद्र की टीम चलाएगी जन जागरूकता अभियान... सामाजिक दायित्वों पर हुई चर्चा
रायपुर। सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्था महाराष्ट्र मंडळ रायपुर की महिला केंद्र की टीम लगातार सामाजिक दायित्यों का निर्वहन कर रही है। मंडल के सभी 15 महिला केंद्रों में अलग-अलग समय में जन जागरूकता के विविध कार्यक्रम आय़ोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में 22 अगस्त मंगलवार को बूढ़ापारा महिला केंद्र की बैठक हुई, जिसमें कई विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया गया।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि मंडळ के सभी 15 महिला केंद्र में जन जागरूकता के आयोजन हो रहे है। मंडळ की मातोश्री योजना के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 22 अगस्त को बूढ़ापारा महिला केंद्र की बैठक हुई। बैठक में केन्द्र के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। वहीं सामाजिक कार्यों पर भी मंथन किया गया।
बैठक में अपर्णा मोघे, अनघा करकशे, अंजलि नलगुडवर, प्रणिता नलगूंदवार, सुचिता काले. सुचित्रा देशपांडे, दमयंती देशपांडे, दीपाली बेर्वे, कु श्रीलेखा गोविलकर, भारती घाड़गे और रीता लोखंडे उपस्थित थीं।