नशामुक्ति को लेकर मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र ने किया नुक्कड़ नाटक
रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है। मंडळ की वल्लभ नगर महिला केंद्र की टीम ने इस बार शासकीय माध्यमिक शाला डूमरतराई में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। केंद्र की महिलाओं ने अपने नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया था, उन्हें दूसरो को भी प्रेरित करने के लिए कहा।
महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडळ ने जनजागरूकता को लेकर मातोश्री योजना प्रारंभ की है। इस योजना का उद्देश्य लोगों में नशा मुक्ति, स्वच्छता, शिक्षा को लेकर जागरूकता लाना है। इसी योजना के तहत मंडळ की सभी 15 महिला केंद्रों द्वारा समय-समय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन और अन्य जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इसी कड़ी में वल्लभनगर महिला केंद्र की टीम ने शासकीय माध्यमिक शाला डूमतराई में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

तोपखानेवाले ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे चले इस नुक्कड़ नाटक में वल्लभ नगर महिला केंद्र की अर्चना जतकर, माधुरी गाडगिल, मानसी विठाकर, सुलभा विठालकर, मनीषा सदन, सुवर्णा कस्तूरे, शुभांगी आप्टे, अपर्णा पेंडसे और अपर्णा देशमुख ने नशामुक्ति को लेकर बच्चों को अच्छा संदेश दिया। बतातें चले कि इससे पहले चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने रामकुंड और जनता क्वार्टर में नशामुक्ति को लेकर नुक्कड़ नाटक किया। वहीं शंकर नगर महिला केंद्र की महिलाओं ने मरीन ड्राइव में स्वच्छता को लेकर संदेश दिया था।