मंडळ की दिखी सामाजिक समरसता की छटा.... मनमोहक प्रस्तुति ने मोहा सबका मन
रायपुर। विठ्ठल विठ्ठल विठ्ठला हरी ओम विठ्ठला और गणेश वंदना के साथ बरसो रे मेघा-मेघा बरसो रे मेघा गीत की प्रस्तुति ने सभी को इतना उत्साहित कर दिया कि महाराष्ट्र मंडळ में आयोजित तीज महोत्सव का उमंग दोगुना हो गया। बतादें कि महाराष्ट्र मंडळ की महिला केंद्र ने महाराष्ट्र मंडळ में तीज महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। यहां मराठी के साथ कई समाज की महिलाएं उपस्थ्ति रहीं। तीज महोत्सव को मनोरंजक बनाने के लिए महिलाओं की पहली पसंद मालाबार ज्वेलर्स भी आयोजन में शामिल हो रही।

महाराष्ट्र मंडळ की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वीवाय हॉस्पिटल की नाक- कान- गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा जोशी थी। विशेष अतिथि के तौर पर आयुर्वेदिक डॉ. पल्लवी क्षीरसागर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति तिवारी पहुंची थी। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महोत्सव में मंडळ के सभी 15 महिला केंद्र की महिलाएं शामिल हुई। केंद्र की टीम ने नृत्य के साथ नाटक का भी मंचन किया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए सभी के लिए छतरी के साथ एंट्री अनिवार्य किया गया था।
तोपखानेवाले ने बताया कि कार्यक्रम में वर्ल्ड ब्राह्णण फेडरेशन, बंगाली समाज, सिंधी समाज, मराठा समाज, कुनवी समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्रण समाज, पुष्कर ब्राह्रण समाज, तेली समाज, राजस्थानी समाज, यादव यादव और लायंस क्लब की महिलाएं भी शामिल होंगी। कई समाजों को एक छत के नीचे लाकर महाराष्ट्र मंडळ सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण पेश करेगा।