दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंगलवार को संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में... 'द पॉवर ऑफ नेचर' पर... व्याख्यान देंगे डॉ. उरकुरकर

रायपुर। क्यों बारबार पर्यावरण संरक्षण की बातें होती हैं, क्यों देश के प्रधानमंत्री हों, प्रदेश के मुख्यमंत्री हों, पौधरोपण, पौध संरक्षण की बातें करते हैं, पर्यावरण बचाव का संदेश देते हैं... यह सवाल है, जो स्कूली बच्चों के दिमाग में अक्सर घुमता रहता है। स्कूल की किताबों में पर्यावरण को लेकर चैप्टर होता है, ऐसे में सवालों का उभरना भी जायज है। 

इन बातों का ख्याल करते हुए महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति ने बच्चों को पर्यावरण के जागरूक करने, उनके मन में उभरते सवालों का जवाब देने के लिए संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 29 अगस्त को दोपहर 2 बजे से 'द पॉवर ऑफ नेचर' विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया है। इस आयोजन में मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. जेएस उरकुरकर होंगे। 

सालों तक पर्यावरण और मृदा संरक्षण की दिशा में काम करते आए डॉ. उरकुरकर का इस क्षेत्र में लंबा अनुभव है। प्रकृति और इंसान के संबंधों का बेहतर ज्ञान रखने वाले डॉ. उरकुरकर के माध्यम से आज के बच्चों को पर्यावरण की शक्ति की जानकारी मिल पाएगी, तो भविष्य में वे भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कर पाएंगे।