दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बच्चों ने जाना रंगों का महत्व... येलो हाउस के बच्चों ने की पीले रंग की व्याख्या...

रायपुर। जीवन में रंगों का बड़ा महत्व है। सभी रंगों की अपनी अलग महत्ता है। अगर बात की जाए पीले रंग तो सावन के इस महीने में इस रंग का महत्व और बढ़ जाता है। भगवान शंकर को  पीले रंग का कनेर फूल बढ़ाया जाता है। वहीं बात संस्कारों की हो तो पीले रंग की हल्दी के बिना कोई शुभ काम शुरू नहीं होता। जी हां संत ज्ञानेश्वर स्कूल के येलो हाउस के बच्चों ने आज सभी पीले रंग की महत्ता बताई।

स्कूल की शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि 28 अगस्त की प्रातःकालीन सभा में शिक्षिका रिद्धि वेधानी एवं येलो हाउस यानी वीर क्षत्रपति शिवाजी महाराज हाउस के बच्चों ने अपने हाउस के रंग की महत्ता को बताया।

उन्होंने बताया कि बच्चों ने हल्दी, कद्दू, सूरजमुखी फूल और आम के बारे में बताया। बच्चों को हल्दी का महत्व बताते हुए बताया कि इसका उपयोग शुभकार्यों की शुरूआत के लिए होता है। हल्दी और चावल को मिलाकर लोगों को शुभकाम काम लिए आमंत्रण देते है। कहीं चोट लग जाने पर खून निकले तो वहां हल्दी लगा लेते है। दूध वाला हल्दी को स्वास्थ्य के लिए फायदे मंद होता है। वहीं पीले रंग के कद्दू में विटामिन ई की मात्रा होती है।