दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर स्कूल के योगेश ने राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल.... रांची में हुआ पांच दिवसीय आयोजन

रायपुर। खेल युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर विकल्प है। इसी को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची के खेल गांव में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते नजर आए। यह झारखंड में अब तक का यह सबसे बड़ा किक बॉक्सिंग आयोजन था।

इस प्रतियोगिता में भाग लेकर राजधानी के योगेश कुमार यादव ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बतादें कि योगेश महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है। योगेश को इस सफलता के लिए महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन और स्टाप ने अपनी शुभकामनाएं दी है।  

बतादें कि यह आयोजन झारखंड किक बॉक्सिंग फेडरेशन की तरफ से किया गया था। यह आयोजन 23 अगस्त से 27 अगस्त तक रांची के खेल गांव में किया गया। जिसमें देश भर के 2500 खिलाड़ी व 500 टेक्निकल ऑफिशियल शामिल हुए। यह अब तक का सबसे बड़ा किक बॉक्सिंग का आयोजन रहा। इसमें देश के सारे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 10 साल से 18 साल तक के खिलाड़ी भाग लिए।