संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने दिखाई... अपनी दिव्य प्रतिभा... बनाई राखियां, तो हाथों में सजाई मेहंदी
2023-08-30 12:56 PM
598
रायपुर। आज के दौर में बच्चों की प्रतिभा और उनकी क्षमता का आकलन लगा पाना वास्तव में बेहद कठिन हो गया है। हम जितना सोच पाते हैं, आज के बच्चे उससे कई गुना बेहतर कर दिखाते हैं। इसका एक नजारा संत ज्ञानेश्वर स्कूल में शहीद राजगुरु हाउस द्वारा आयोजित राखी बनाओं और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता के दौरान नजर आया, जहां बच्चों की कलात्मकता देखने के साथ सराहना के योग्य थी।
महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में शहीद राजगुरु हाउस ने भाई—बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखकर राखी बनाओं और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के ज्यादातर बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय कराया।

चन्दन की डोरी फूलों का हार, आये सावन का महिना और राखी का त्यौहार, जिसमें है झलकता भाई-बहन का प्यार… यह वास्तविकता है। संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की प्रभारी सरिता पाण्डेय और सहायक शिवानी सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र—छात्राओं ने स्वस्फूर्त होकर भाग लिया और अपने भीतर की कला से परिचय कराया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हर वर्ग उम्र के बच्चे शामिल हुए। राखी निर्माण में सबकी अपनी कला नजर आई, तो हाथों में मेहंदी लगाने में छात्राओं ने जिस हुनर का परिचय कराया, वास्तव में तारीफ के काबिल था। इस प्रतियोगिता के जरिए बच्चों के भीतर की प्रतिभा तो सामने आई ही, साथ ही उनका शानदार मनोरंजन भी हुआ, जिसकी वजह से बच्चे और भी ज्यादा उत्साहित नजर आए।